फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राणा माजरा में गन्ने की ट्राली ले जा रहे किसान पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। थाना सनौली क्षेत्र के राणा माजरा में गन्ने की ट्राली लेकर आ रहे किसान कृष्णपाल पर बुधवार देर शाम चार-पांच हमलावरों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी हमलावर मौके से भाग गए। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे पीजीआई भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घायल के परिजनों से घटना की जानकारी ली जा रही है। बताया जा रह है कि कुटानी के कृष्णपाल ने करनाल के गढी बरहल में ठेके पर जमीन ले रखी है। बुधवार को वह गन्ने की ट्रेक्टर-ट्राली लेकर आ रहे थे। जैसे ही वह राणा माजरा गांव में पहुंचे तो चार-पांच युवकों ने उन पर हमला कर दिया। युवकों ने किसी धारदार हथियार से उनके सिर पर वार किए। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें