फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऊंचाहार साढ़े ग्यारह घंटे लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोहरे से प्रभावित ट्रेनों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा रखी है। ट्रेनों के इंतजार में यात्री आधा-आधा दिन स्टेशन पर पर बैठे रहते हैं। ट्रेनों की लगातार देरी से यात्रियों को दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। बुधवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 25 ट्रेनें देरी से आई।
विज्ञापन

यात्री मोना और रजत ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए लगभग दो घंटे हो चुके हैं। उनकी ट्रेन साढ़े तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। ठंड ज्यादा है ऐसे में यात्री समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहते हैं। लगभग सभी ट्रेनें देरी से आ रही हैं। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का कीमती समय खराब हो रहा है।
ये ट्रेनें देरी से आईं : ऊंचाहार एक्सप्रेस साढे ग्यारह घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस पांच घंटे और हीराकुंड एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस सवा चार घंटे, अंब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे और कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस साढे पांच घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें