फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से रुई से लोड ट्रक में लगी आग , 3 घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
सनौली रोड पर रुई से लोड ट्रक में लगी आग - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास शॉर्ट सर्किट से रुई से लोड ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर ने मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही मालिक मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। कुछ ही समय में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया ।
विज्ञापन

बंसल इंटरप्राइजेज के मालिक राजेश बंसल ने बताया कि उनकी सनौली रोड पर जैन स्वीट्स के पास फैक्टरी है। रविवार शाम करीब सात बजे उनकी रुई और वेस्ट से लोड गाड़ी पंजाब के नालागढ़ के लिए निकली थी। फैक्टरी से निकलने के कुछ मीटर दूर पर ही तंग गलियों में ट्रक बिजली के तारों से टकरा गया। शॉर्ट सर्किट की वजह ट्रक में आग लग गई। जैसे ही ट्रक सनौली रोड पर निकला तो आग की लपटें बढ़ गईं। ड्राइवर ने उसे कॉल कर आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी। दमकल की दो गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। इसके अलावा जेसीबी की मदद से ट्रक को खाली किया गया। आग की वजह से उनका करीब 8-10 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें