फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड सर्विस लेन पर लगवाए गए सुरक्षा के सूचक

विज्ञापन
जीटी रोड सड़क किनारे लगे बैरिकेट और दिशा सूचक। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। सीएम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शहर में आने वाले हैं तो प्रशासन को जीटी रोड वाहन चालकों व अन्य लोगों की सुरक्षा की याद आ गई। जीटी रोड की निर्माणाधीन सर्विस लेन पर सुरक्षा के बोर्ड लगाने के साथ चमकीली पट्टी लगा दी है। वहीं अब तक यहां किसी प्रकार का बोर्ड व अन्य सूचक नहीं लगाए गए थे। वाहन चालक व पैदल चलते लोग चोटिल हो रहे थे।

जीटी रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सर्विस लेन को जीटी रोड में मिलाकर नाले को पीछे दुकानों के साथ किया जा रहा है। पिछले छह महीने से जीटी रोड को चौड़ा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जीटी रोड के दोनों तरफ किसी प्रकार के सूचक नहीं लगाए गए हैं। एक महीने पहले जिला नागरिक अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति खुले नाले में गिर गया था। नाले पर खुले छोड़े सरिए में पांव उलझ गया था। वाहन चालक व पैदल व्यक्ति भी हादसों के शिकार हो रहे थे। प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बुधवार को पुराना बस स्टैंड के आसपास सूचक बोर्ड लगा दिए गए हैं।
धूल उड़ रही थी

राहगीर रमेश और हरदीप ने बताया कि अब तक कहीं पर दुर्घटना से बचाव संबंधित बोर्ड नहीं लगाए थे। सीएम के आने से पहले अधिकारियों को याद आ गया है। अब यहां पानी का छिड़काव भी शुरू कर दिया है। पहले निर्माण स्थल पर धूल उड़ रही थी।
विज्ञापन

सड़क मार्ग से आएंगे सीएम

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरवार को दोपहर 12:30 बजे पानीपत पहुंचेंगे। वे इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन करेंगे और 80 ई-बसों को रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से आएंगे।

जीटी रोड सड़क किनारे लगे बैरिकेट और दिशा सूचक। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें