फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोदाम में खड़ी कार में लगाई आग

Tue, 26 May 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र में सनौली रोड पर मार्बल मार्केट में मार्बल गोदाम में खड़ी कारोबारी की एंडेवर कार में एक बदमाश ने आग लगा दी। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे व्यक्ति गोदाम में घुसा था। आग लगाने के बाद गोदाम से दो कस्सी और तसले चोरी कर ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मॉडल टाउन निवासी दलजीत ने पुलिस को बताया कि सनौली रोड पर उनका महादेव मार्बल के नाम से कारोबार है। उनके गोदाम में उनके दोस्त अजीत मलिक की एंडेवर कार खड़ी थी। रविवार सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच एक व्यक्ति गोदाम में घुसा और कार में आग लगा दी। इसके बाद वह वहां से दो कस्सी और तसले चोरी कर ले गया।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े छह बजे उग्राखेड़ी गांव निवासी अनुज ने उन्हें फोन कर गोदाम में खड़ी कार में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कार धू-धू कर जल रही थी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कार में आग लगाने की घटना की पुष्टि हुई, हालांकि चोरी की वारदात की पुष्टि नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें