माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान और श्रमदान के साथ किला पार्क व गढ़वाल धर्मशाला में श्रद्धांजलि समारोह हुए। वक्ताओं ने महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलने और स्वदेशी व स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
वार्ड-24 स्थित रजवाहा रोड पर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और मेयर कोमल सैनी के साथ श्रमदान किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी के लिए स्वच्छता अनुशासन और आत्मसम्मान का संस्कार थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनआंदोलन का रूप दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बड़े बदलाव की शुरुआत छोटे-छोटे संकल्पों से होती है और स्वच्छता को व्यवहार व सोच में शामिल करना जरूरी है।
किला पार्क में जिला स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने कहा कि महात्मा गांधी किसी एक दल या विचारधारा की संपत्ति नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के जीवन-दर्शन हैं। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और पार्षद नवल जिंदल ने गांधी प्रतिमा की साफ-सफाई की। इस दौरान विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, पार्षद सांची तनेजा, सुनील कंसल, अशोक कटारिया, रमेश सैन अहरिया, ओमदत्त आर्य व तरुण पसरीजा मौजूद रहे।
गढ़वाल धर्मशाला में उत्तराखंड समाज पानीपत की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। केशर सिंह रावत, ललित पाठक, योगेश अंडोला और मदन सिंह रावत सहित समाज के लोगों ने महापुरुषों व उत्तराखंड के शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
किला पार्क में शादी आश्रम की ओर से भी गांधी जयंती मनाई गई। अध्यक्ष निर्मल दत्त ने गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
गांधी जयंती पर साफ सफाई करते शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, प्रदेशाण्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और अन