इसराना। मांडी में लाइसेंसी हथियार की सफाई करते समय एक युवक की छाती में गोली लग गई। उनको जीटी रोड पानीपत स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना शहर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस को मांडी गांव में लाइसेंसी हथियार से गोली चलने की सूचना मिली थी। रविंद्र के पिता के नाम हथियार का लाइसेंस था। उनकी मौत के बाद रविंद्र ने अपने नाम लाइसेंस बनवा लिया था। वह शुक्रवार को अपने लाइसेंसी हथियार की सफाई कर रहा था। इस समय अचानक गोली चल गई और उनकी छाती में जा लगी। परिजन उनको जीटी रोड स्थित आरटीओस अस्पताल ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची। संवाद