फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनीमिया से बचाव के लिए संतुलित खानपान जरूरी बताया

Thu, 28 May 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौल्था के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलशन चितकारा के निर्देशन में बुधवार को डाहर गांव स्थित एमके फैक्टरी में नियमित टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को एनीमिया से बचाव और संतुलित खानपान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी सतबीर सिंह ने महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां व सिरप वितरित किए। उन्होंने बताया कि खानपान में लापरवाही के कारण महिलाओं में खून की कमी की समस्या बढ़ रही है। एनीमिया होने पर चक्कर आना, सिरदर्द, थकान, सांस लेने में दिक्कत और दिल की धड़कन तेज होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

उन्होंने महिलाओं को समय-समय पर खून की जांच कराने और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मी सुमन, दर्शना देवी, पूजा, प्रीति, मीना और सुमित्रा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें