पानीपत। आरडब्ल्यूए सेक्टर-छह (रजि. नंबर 641) ने विकास कार्यों के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी विकास कार्यों के लिए अधिकारियों से चर्चा करेगी और किसी प्रकार की कमी मिलने पर समाधान कराएगी।
इस संबंध में आरडब्ल्यूए की बैठक रविवार को प्रधान अर्जुन शर्मा की देखरेख में सामुदायिक केंद्र में हुई। इसमें सेक्टर में सीवर और पानी की समस्या पर चर्चा की गई। बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए 21 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई। जिसमें सभी सदस्यों को सेक्टर के विकास के लिए कार्य बांटे गए। प्रधान अर्जुन शर्मा ने बताया कि आरडब्ल्यूए सेक्टर-छह को 21 साल बाद नवीनीकरण कराया है। आरडब्ल्यूए ने सेक्टर की समस्याओं से संबंधित एक पत्र वार्ड 26 पार्षद कुसुम भट्ट को सौंपा। उन्होंने इन कार्यों को जल्द ही कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुशील चतुर्वेदी, एसके त्यागी, राजेश जागलान मौजूद रहे।