संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने 10 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है ताकि यात्रियों को भीड़भाड़ से निजात दिलवाते हुए विशेष ट्रेनों मे सीट उपलब्ध करवाई जा सके। रेलवे ने 10 अलग-अलग रेल मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों की सूची तैयार की है। इसमें ट्रेनों के संचालन की तारीख, समय सारिणी और बीच रास्ते के स्टेशनों पर ठहराव की जानकारी प्रदान की है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि विशेष ट्रेनों के संचालन से संबंधित प्रस्ताव मुख्यालय स्तर पर तैयार किया गया है ताकि त्योहार के दिनों में यात्रियों को राहत पहुंचाई जा सके।
प्रस्तावित ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर 04221 वाराणसी से 23 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार और 0422 बठिंडा से 24 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को चलेगी। इसी प्रकार 04224 वाराणसी से 22 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को और 04223 चंडीगढ़ से 23 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, वीरवार व शनिवार को, 04610 अमृतसर से 22 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार व शनिवार को, 04609 दरभंगा से 24 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, रविवार व सोमवार को, 04602 फिरोजपुर से 24 सितंबर से 29 नवंबर प्रत्येक बुधवार व शनिवार को, 04601 पटना से 25 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार व रविवार को, 04508 सरहिंद से 22 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार व वीरवार को, 04507 सहरसा से 23 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को, 04618 अमृतसर से 23 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व बुधवार को, 04617 सहरसा से 25 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार व शुक्रवार को, 04612 कटरा से 22 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को, 04611 गोवाहाटी से 25 सितंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक वीरवार व सोमवार को, 04614 जम्मूतवी से 23 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और 04613 कोलकाता से 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार को, 04211 सुलतानपुर से 21 सितंबर से 29 नवंबर तक और 04210 कटरा से 22 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना, 04525 सहारनपुर से 21 सितंबर से 30 नवंबर तक और 04526 अंबाला से 21 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलाने का प्रस्ताव है।