पानीपत। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यमुना के तटबंध टूटने के कारण आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और इसकी विशेष गिरदावरी के आदेश दिए। प्रशासन को इसकी जल्द रिपोर्ट सरकार को भेजनी होगी।
मुख्यमंत्री मंगलवार को दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे हैलीकॉप्टर से बापौली अनाज मंडी पहुंचे। जहां पर विधायक धर्मसिंह छौक्कर और विधायक बलबीर पाल शाह और जिला प्रशासन के अधिकारियों भी पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ सनौली पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क स्टेट हाईवे नंबर-16 और बाढ़ग्रस्त क्षेत्र देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे पूरी से सतर्क है और प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पानी का बहाव कम होने के बाद क्षतिग्रस्त सड़क को अतिशीघ्र ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को बाढ़ से नुकसान की विशेष गिरदावरी कराने के निर्देश दिए। इससे पूर्व डीसी समीरपाल सरो ने मुख्यमंत्री को स्थिति से पूरी तरह से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर तरह से मुस्तैद है। इसी कड़ी में प्रशासन ने विभिन्न गांवों में मौके पर पहुंच कर करीब 19 लोगों की जान भी बचाई है और बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा भी किया है। इस अवसर पर विधायक धर्मसिंह छौक्कर, विधायक बलबीर पाल शाह, कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष जगदेव मलिक, उपायुक्त समीरपाल सरो, एसपी पारुल कुश जैन, एसडीएम अश्वनी मलिक, एसडीएम समालखा सतपाल सिंह, नगराधीश डीआर कैरो, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता यशवीर पंवार, डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा, कवर सिंह छौक्कर, हलका ब्लाक प्रधान जैल सिंह, डा. कर्णसिंह कादियान, खुशीराम जागलान, मांगेराम, सुभाष सैनी, वीरेंद्र, सुशील और सरपंच नरेंद्र मौजूद रहे।