पानीपत। कॉलेज में दाखिला लेने को लेकर युवा पहले दिन ही मैदान में कूद गए। पहले दिन तीनों कालेजों में 3100 प्रॉस्पेक्टस बिके। इसको लेकर कालेजों में दिनभर युवाओं की भीड़ रही।
कालेज के नए शिक्षा सत्र में दाखिला लेने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। शनिवार को पहले दिन तीनों कालेज एसडी, आर्य और आईबी कालेज में प्रॉस्पेक्टस देने का काम शुरू हो गया। सुबह नौ बजे ही कालेजों में युवा प्रॉस्पेक्टस लेने को पहुंच गए। तीनों कालेजों मेें प्रॉस्पेक्टस लेने को युवाओं की दिनभर लाइनें रहीं। एसडी कालेज में 1330, आर्य पीजी कालेज में 1270 और आईबी पीजी कालेज में पांच सौ प्रॉस्पेक्टस पहले दिन बिके।
आर्य में भी बीकॉम ऑनर्स
आर्य पीजी कालेज ने भी इस सत्र से बीकॉम ऑनर्स शुरू करने का दावा किया है। प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कालेज की तरफ से दो साल पहले बीकॉम ऑनर्स अप्लाई किया था। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने उनको जल्द ही बीकॉम ऑनर्स देने का भरोसा दिलाया है। यूनिवर्सिटी को अप्रूवल मिलते ही कालेज में बीकॉम ऑनर्स शुरू कर दी जाएगी।
कोट्स फोटो
कृष्णपुरा निवासी कर्ण चावला ने बताया कि बारहवीं के बाद कालेज में दाखिला लेना है। उसने बारहवीं कक्षा में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह बीकॉम करना चाहता है। शहर के कालेज में दाखिला लेना चाहता है और उसको एडमिशन मिलने की पूरी उम्मीद है।
कोट्स फोटो
संजय कालोनी निवासी अनुज रोहिला ने बताया कि बारहवीं कक्षा में पूरी मेहनत की है और 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह कालेज में बीकॉम में दाखिला लेना चाहता है।
कोट्स फोटो
शुगर मिल कालोनी निवासी अनमोल शर्मा ने बताया कि बारहवीं में 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। बीकॉम में करना चाहता है।
वर्जन
कालेज में प्रॉस्पेक्टस देने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन सामान्य वर्ग के 875 और सेल्फ फाइनेंस के 455 प्रॉस्पेक्टस बिके हैं। कालेज में विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल समेत सांस्कृतिक गतिविधियों को निखारने की सुविधा दी जाएगी।
डा. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी कालेज
वर्जन
कालेज में प्रॉस्पेक्टस को लेकर व्यवस्था बनाई गई है। पहले दिन कालेज में सामान्य वर्ग के 840 और सेल्फ फाइनेंस के 430 प्रॉस्पेक्टस बिके हैं। कालेज में ऑडीटोरियम ओर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए बनाया है।
डा. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कालेज
वर्जन
कालेज में शनिवार को प्रॉस्पेक्टस देने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन पांच सौ प्रॉस्पेक्टस बिके हैं। कालेज में विद्यार्थियों की हर संभव सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
रेणू शर्मा, प्राचार्य, आईबी पीजी कालेज