फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बचाने को जाएंगे कोर्ट

Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद किले के निवासियों ने निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे इस मामले में जमीन की रजिस्ट्री लेकर कोर्ट में जाएंगे और नगर निगम के नोटिस का जवाब देेंगे। इसे लेकर मामले में तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा गत दिनों किले पर नजूल की जमीन पर बने 240 मकानों को नोटिस जारी करना शुरू किया था और 70 को नोटिस थमा दिए थे। नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश पर नोटिस थमाए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नेमचंद जैन ने इस जमीन पर कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसे लेकर यहां के लोगों ने सामने आना शुरू कर दिया है।
पूर्व पार्षद अजीत सिंह ने बताया कि निगम द्वारा यहां के लोगों को नोटिस देना गलत है। वे इसको लेकर कोर्ट में जाएंगे और उन्होंने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। उन्हाेंने बताया कि इनमें से कुछ लोगों के मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी हैं। नगर निगम से कोर्ट के माध्यम से रजिस्ट्री करने के आधार का कारण पूछा जाएगा। स्थानीय निवासी मकानों को नहीं छोड़ेंगे। वे इसको लेकर लगातार संघर्ष करेंगे। वहीं नेमचंद जैन ने भी हाईकोर्ट के आदेशों की पालना को लेकर अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें