फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस के आठ को किसान महापंचायत

Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रोहताश बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ में किसानों को गेहूं पर बोनस देने की घोषणा हो चुकी है। हरियाणा में गेहूं खरीद पर किसान को लागत मूल्य से 263 रुपये प्रति क्विंटल कम कीमत दी जा रही है। रोहताश बेनीवाल गांव पुरखास में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

रोहताश बेनीवाल ने मंगलवार को राजपुर, भूर्री, कामी, राजलू गढी, बलीकुतुपुर, पुगथला, तेवड़ी, मोई, माजरी, रहमाना, सिटावली, डबरपुर आदि गांवों में जाकर किसानों से अपील की है कि 8 मई को गांव रुखी आयोजित महापंचायत में भारी तादाद में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस महापंचायत में प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह शिरकत करेंगे। उन्हांने बताया कि सभी विधायकों, सांसदों और उपायुक्तों को भाकियू की ओर ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को बोनस की मांग को लेकर शिष्टमंडल मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिला था लेकिन सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पडे़गा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने भाकियू की मांग नही मानी तो उन्हे मजबूरन संघर्ष का ऐलान करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें