फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जैन से छह घंटे पूछताछ

Tue, 26 Mar 2013 05:33 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। करनाल के गांव कंबोपुरा के पूर्व सरपंच कर्म सिंह की हत्या के मामले में सीबीआई ने सोमवार को विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन से सेक्टर 30 स्थित सीबीआई दफ्तर में छह घंटे पूछताछ की। सीबीआई की एससीबी टीम ने ओमप्रकाश जैन को पूछताछ के लिए सुबह 10 बजे बुलाया था। एससीबी यूनिट के जांच अधिकारी ने चार घंटे में हत्या से जुड़े सवाल पूछे। उसके बाद ओमप्रकाश जैन सीबीआई दफ्तर से चले गए और करीब तीन बजे दोबारा इस दफ्तर पहुंचने पर सीबीआई ने दो घंटे तक पूछताछ की। इससे पहले सीबीआई पूर्व संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा से भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

जून 2011 में अज्ञात लोगों ने गांव कंबोपुरा के पूर्व सरपंच कर्म सिंह की हत्या करके एनडीआरआई के सामने उनका शव फेंक दिया था। कर्म सिंह केपरिजनों ने तत्कालीन परिवहन मंत्री ओपी जैन और संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा पर हत्या के आरोप लगाए थे। आरोप था कि इन नेताओं ने कर्म सिंह के परिवार के लोगों को नौकरी पर लगवाने के लिए 13 लाख रुपये लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं मिलने पर जब राशि वापस मांगी गई तो कर्म सिंह की हत्या करा दी गई।
हत्या मामले में दोनों मंत्रियों का नाम आने पर तत्कालीन परिवहन मंत्री ओपी जैन और संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जांच के दौरान पूर्व सरपंच कर्म सिंह के परिजनों ने हरियाणा पुलिस की तफ्तीश पर अविश्वास जताते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अपील की थी कि हत्या की जांच सीबीआई से करवाई जाए। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 29 सितंबर 2012 को यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई ने पूर्व मंत्रियों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसकेबाद सीबीआई ने विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन और जिलेराम शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी कर हत्या से जुडे़ कई अहम सबूत बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स.........
करनाल के गांव कंबोपुरा के सरपंच की हत्या मामले में सीबीआई ने ओमप्रकाश जैन से पूछताछ की है। हत्या के मामले में अभी सीबीआई की जांच जारी है।
- महेश अग्रवाल, डीआईजी ,सीबीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें