फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो भक्तों का एसपी कार्यालय पर बवाल

Tue, 12 Mar 2013 05:32 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गो भक्तों ने गो तस्करी रोकने और लोगों पर गो तस्करी में प्रयुक्त कैंटर फूंकने पर दर्ज मामले को वापस लेने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में जमकर बवाल काटा। गो भक्तों ने एसपी कार्यालय में पुलिस विरोधी नारेबाजी की। एसपी ने गो भक्तों को पशु तस्करों और मिलीभगत करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और करीब 45 मिनट तक उनसे बातचीत की।
विज्ञापन


हरियाणा गोशाला संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह आर्य और महामंत्री हरिओम तायल के नेतृत्व में गो भक्त सोमवार को एसपी कार्यालय में पुलिस विरोधी नारेबाजी करते पहुंचे। उन्होंने गो तस्करों और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सत्यनारायण शर्मा, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र, राजपाल, देवेंद्र, रवि कुमार, राजबीर सिंह, रविंद्र नांदल, रामकुमार और रामदिया आर्य मौजूद रहे।

सौ-दो सौ रुपये लेकर छोड़ देते हैं
आजाद सिंह आर्य और हरिओम तायल ने एसपी को बताया कि गत 20 वर्षों में पशु तस्करी बढ़ी है। गाड़ियों को डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाई जा रही है। कई बार ट्रकों में पशु मृत मिले हैं। पुलिस को सूचना देते हैं, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी सौ-दो सौ रुपये लेकर तस्करों को छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


मजबूरी में लेते हैं कानून हाथ में
आजाद सिंह आर्य ने कहा कि उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारी को गो तस्करों को निकलने की सूचना दी। सात मार्च को भी उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनता को मजबूरीवश कानून हाथ में लेना पड़ता है। पुलिस अधिकारियों को सात मार्च को गो भक्तों पर दर्ज मामला वापस लेना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को तैयार हैं।

टास्क फोर्स का गठन करने पर सहमति
आजाद सिंह ने एसपी से गो रक्षक टास्क फोर्स के गठन की मांग की। एसपी ने लंबी बातचीत के दौरान उनको 15 से 20 दिन में गो तस्करी पूरी तरह से बंद करने का आश्वासन दिया। आजाद सिंह आर्य ने बताया कि गो रक्षक टास्क फोर्स में एक इंस्पेक्टर इंचार्ज, एक एएसआई और तीन-चार पुलिसकर्मी होते हैं। उनके साथ गो रक्षकों की भी गाड़ी होती है। टास्क फोर्स पशु तस्करी से संबंधित हर सूचना पर पहुंचेगी और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
पुलिस खुद खोलने लगी राज
एसपी पारुल कुश जैन के पशु तस्करों पर सख्त कार्रवाई के बाद सदर थाने के अंतर्गत यमुना पुलिस चौकी ने रविवार को एक ट्रक से तीन भैंसें 67 कटड़े जिंदा और दो मृत बरामद किए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने रविवार को सनौली रोड बबैल मोड़ से 16 भैंसें और पशुओं के दो बच्चों को बरामद किया। यहीं नहीं एसपी पारुल कुश जैन ने थाना माडल टाउन में तस्करों को छोड़ने वाले एएसआई महेश और ईएचसी लाभ सिंह को बीती रात ही सस्पेंड कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों का सस्पेंड होना महकमे में चर्चाओं का विषय है।
ये था मामला
सात जनवरी को गो भक्तों ने गायों से भरे ट्रक की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। इससे गो भक्त आक्रोशित हो गए और असंध नहर नाका पुलिस के बाहर कई थानों की पुलिस के सामने कैंटर को फूंक दिया। इसके बाद मामला भड़क गया और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। एसपी ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर गो भक्तों को शांत किया था। इसके बाद पुलिस ने कैंटर फूंकने के मामले में 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें