फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखास्त कर्मी मांगेंगे केजरीवाल का समर्थन

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल के बरखास्त कर्मी अरविंद केजरीवाल का समर्थन लेंगे। कर्मी सरकार की नीतियों से नाखुश होकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे और अपनी बहाली की मांग करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल के बर्खास्त कर्मियों ने शनिवार को स्काईलार्क रोड स्थित एक होटल में बैठक की। प्रदेशाध्यक्ष सुखबीर सिंह और प्रचार सचिव देवेंद्र दहिया ने कहा कि 2004 में 3500 को हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल में भरती किया था। उसके बाद हुड्डा सरकार द्वारा इन कर्मचारियों को बरखास्त कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जान बूझकर बेरोजगारों की संख्या लंबी कर रही है। नौकरी जाने के बाद कर्मी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर कई बार सरकार तक अपनी मांगों को रख चुके हैं। सरकार उनकी मांगों को मानने को राजी नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में बरखास्त पुलिसकर्मी रविवार, 25 नवंबर को जंतर मंतर पर धरना देंगे। कर्मी वहीं पर अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे और समर्थन की मांग करेंगे। इस मौके पर कुलदीप, संदीप, सुक्रमपाल, कर्मबीर और आजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें