फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में दर्द के चलते ट्रेन में महिला की मौत

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वीरवार सुबह अंबाला से दिल्ली जा रही पेसेंजर ट्रेन में सीने में दर्द होने से एक महिला की मौत हो गई। ट्रेन में मौजूद अन्य सवारियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंबाला निवासी रामकली वीरवार सुबह दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई थीं। गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में उनके सिने में दर्द उठा और उन्होंने कुछ देर में दम तोड़ दिया। अन्य यात्रियों ने तुरंत गन्नौर रेलवे स्टेशन अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें