फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बनाएंगे स्पोर्ट्स एकेडमी

Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सोनीपत में एजूकेशन कम स्पोर्ट्स एकेडमी खोलेंगे। लंदन ओलंपिक में पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार रविवार को समालखा में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने योजना का खुलासा करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल में समन्वय होना आवश्यक है। खेलों में रूचि रखने वाले कई बार शिक्षा में पीछे रह जाते हैं। इसको देखते हुए उन्होंने यह योजना बनाई है। इसमें बच्चों को खेल और शिक्षा में समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित महासिंह गाहल्याण के फार्म हाउस पर रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए सुशील ने युवाओं को नशे से दूर रहकर देश सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हाेंने कहा कि बीजिंग ओलंपिक के बाद से सिस्टम में बदलाव आया है और लंदन ओलंपिक में ये स्पष्ट नजर आया है। पहले देश केवल क्रिकेट को जानता था लेकिन अब कुश्ती सहित अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी सम्मान मिल रहा है। गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और वे स्वयं एक किसान परिवार से तालुक रखते हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन के साथ ही माता-पिता और गुरुओं का आशीर्वाद होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर महासिंह गाहल्याण, रविंद्र, विनोद, ज्ञानी, प्रताप, नंदलाल, मास्टर बलराज, सनत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें