फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेगी 952 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभियान के दौरान 305204 घरों में दस्तक देगी टीमें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए 14 दिन अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत एक अगस्त को होगी। इस दौरान 305204 घरों में जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 952 टीमें गठित की हैं। जो घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के संदिग्धों की जांच करेगी। टीम में 190 सुपरवाइजर जांच का कार्य करेंगे। 1904 सदस्यों की टीमों में 29 मेडिकल अधिकारी व 28 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। जो इस अभियान पर नजर रखेंगे। गांवों में मुनादी कराने के साथ स्कूलों और फैक्टि्रयाें में जाकर जांच करेंगी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने लोगों को कुष्ठ रोग खोज अभियान में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

कुष्ट रोग की पहचान
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोगी के साथ अन्य लोगों की तरह सामान्य व्यवहार किया जाना चाहिए। रोगी सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि अपनी चमड़ी की स्वयं जांच के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें। कुष्ठ रोग कहीं भी हो सकता है। इसकी पहचान यह है कि इसमें दर्द नहीं होता, जलन या चुभन नहीं होती। चमड़ी पर लाल तामिया दाग, चमड़ी पर तेलिया चमक, हाथ पैरो में सूनापन, सूखापन कुष्ट रोग हो सकता है। जिनमें खुजली या चुभन हो सकती है। जो सफेद, काले या गहरे लाल रंग के हों। ये अचानक प्रकट या गायब हो जाते हैं और तेजी से फैले ये सभी चिह्न कुष्ठ रोग के नहीं है।
विज्ञापन


जिले में एक से 14 अगस्त तक कुष्ठ रोग पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 305204 घरों में टीम पहुंचेंगी। यहां 1397350 लोगों की जांच की जाएगी। टीम गठित करने के साथ सुपरवाइजर भी लगाए हैं।
- डॉ. विजय मलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें