पानीपत। चोरों ने शिव नगर में एक सब्जी विक्रेता के कमरे में घुसकर 94 हजार रुपये चोरी कर लिए। यह पैसे विक्रेता के पायजामे की जेब में थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज क लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिव नगर निवासी ललित शाह ने बताया कि वह सब्जी मंडी में सब्जी बेचता है। 28 अक्तूबर रात को वह अपने कमरे पर काम कर आया था। वह 11 बजे कमरे में सो गया। उसने अपने कपड़े चारपाई के पास रख दिए। उसके पायजामे की जेब में 94 हजार रुपये रुपये रखे थे। जब वह सुबह उठा तो उसे कमरे का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर पायजामे से 94 हजार रुपये चोरी मिले। उसने अपने स्तर पर चोर की काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। फिर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।