फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू ने विकास नगर में एक युवक को देसी पिस्तौल सहित पकड़ा है। आरोपी एक साल पहले कैराना में एक ऑटो चालक से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी से पिस्तौल बरामद कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम गश्त के दौरान विकास नगर में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान सूचना मिली कि विकास नगर में गली नंबर 26 के सामने एक संदिग्ध किस्म का युवक खड़ा है। उनकी टीम यहां मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास देसी पिस्तौल मिली। उसकी पहचान परवेज तोमर निवासी हाथछोया गांव, शामली के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया वह हथियार रखने का शौक पूरा करने व दोस्तों में रौब दिखाने के लिए देसी पिस्तौल को कैराना से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें