फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुंहखुर और गलघोंटू की 84 हजार पशुओं काे लगाई जाएगी वैक्सीनेशन, 11 को शुरू होगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। पशुपालन विभाग समालखा सब डिवीजन में 84 हजार पशुओं को मुंहखुर और गलघोंटू की वैक्सीन लगाएगा। इसके लिए 11 मई को अभियान शुरू किया जाएगा। एक अभियान एक महीने 11 जून तक चलाया जाएगा। इसके लिए पशुधन एप में पशुओं की पंजीकरण करना जरूरी होगा।
पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. श्रीभगवान ने वीरवार को बेसहारा गोवंश उपचार सेवा समिति के कार्यालय में विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों की बैठक ली। इसमें 35 वीएलडीए व सात पशु चिकित्सक शामिल हुए। एसडीओ ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर पशुपालकों को जागरूक करने व वैक्सीनेशन सुनिश्चित करना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पशुपालक व पशु के साथ व्यवहार नर्म रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालक चिकित्सक न मिलने पर परेशान
डिकाडला व चुलकाना गांव के पशु अस्पताल में पिछले तीन वर्ष से वीएलडीए व पशु चिकित्सक के पद रिक्त हैं। इससे पशुपालक परेशान हैं। चुलकाना के बृजपाल और नरेंद्र ने बताया कि पशुपालक विभाग को बड़े गांवों में पशु चिकित्सक की ड्यूटी लगानी चाहिए। इनके न होने पर प्राइवेट लोगों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें