पानीपत। जीटी रोड पर एक्सिस बैंक के सामने एक अज्ञात वाहन एक व्यक्ति को कुचल दिया। व्यक्ति का खून जीटी रोड पर बिखरा गया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना शहर पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है और इसमें अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम जीटी रोड की करनाल लेन पर एक पैदल व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।