फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटैक करते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते थ्री व्हीलर भिड़ा कैंटर से, दो मजदूर घायल
विज्ञापन

इसराना। परढ़ाना रोड पर राजकीय कॉलेज के पास एक थ्री व्हीलर और कैंटर की भिड़ंत में दो श्रमिक घायल हो गए। थ्री व्हीलर श्रमिकों को एक फैक्ट्री में छोड़ने जा रहा था। हादसा तब हुआ जब थ्री व्हीलर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश में था। दोनों घायलों को उपचार के लिए पीजीआई खानपुर में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। परढ़ाना के पास एक कंबल फैक्ट्री के कुछ मजदूर ऑटो में सवार होकर फैक्ट्री जा रहे थे। राजकीय कॉलेज के पास ऑटो टैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहा था। इतने में सामने से आ रहे एक कैंटर से जा टकराया। ऑटो में सवार यूपी के हरदोई के रहने वाले शाहरुख और नितिन घायल हो गए। ऑटो में सवार अन्य लोग शाहरुख और नितिन को इसराना के प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां से दोनों घायलों को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इसमें आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें