फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 80.9 प्रतिशत लेकिन जिले में 83.7 प्रतिशत हुआ मतदान-

विज्ञापन
चमेली देवी (97) बापौली में अपना मत देने के लिए पहुंचीं - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। पंचायती राज संस्थाओं के बुधवार को हुए सरपंच और पंच के चुनाव ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। दो दिन पहले हुए जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में ग्रामीणों ने दिल खोल कर वोट नहीं दिए। इससे वोट प्रतिशत महज 72.4 प्रतिशत ही पहुंचा, लेकिन महज दो दिन में गांव की चौधर का खुमार लोगों पर ऐसा छाया कि वोट प्रतिशत 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी से 84 तक पहुंच गया। हालांकि यह चुनाव सात साल पहले हुए चुनाव के बराबर ही रह, लेकिन सात साल पहले हुए पंचायत चुनाव से अबकी बार के चुुनाव में ज्यादा मतदाताओं ने भागीदारी दर्ज की।
विज्ञापन

यूं उठता चला गया चुनाव :
जिले के 529 पोलिंग स्टेशनों पर सुबह सात बजे ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं, लेकिन मतदान का ग्राफ उठ नहीं पाया। पहले घंटे में सिर्फ 0.2 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। इसके बाद मतदाताओं ने दिल खोल कर वोटिंग की और चुनाव को अचानक उठा दिया। देखते ही देखते रात तक चुनाव 84 प्रतिशत तक जा पहुंचा।
शाम छह बजे के बाद कई गांवों में मतदान केंद्रों के बाहर और अंदर मतदाताओं की भीड़ जमा रहा। अंदर जा चुके मतदाताओं ने शाम सात बजे तक वोटिंग की। इसके बाद सबसे पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने खंड वार और वार्ड वार गणना शुरू कराई। भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए पहले पंचों के बैलेट पेपर गिने गए। इसके बाद सभी ईवीएम से डाटा लेकर सरपंचों के वोटों की गिनती शुरू कराई। रात 10 बजे तक भी वोटों की गिनती चली रही। कई जगह कम मार्जिन से जीते लोगों के प्रतिद्वंद्वी रहे प्रत्याशियों ने अफसरों से रि-काउंटिंग भी करवाई, लेेकिन इसके बाद भी हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

जिला परिषद और पंचायत समिति में कम लेकिन सरपंची में दिखी ग्रामीणों की रुचि :
जिप और समिति चुनाव में सुबह 9:22 तक 8.5 प्रतिशत चुनाव हुआ जबकि सरपंची चुनाव में पहले घंटे में केवल 0.2 प्रतिशत चुनाव दर्ज कराया गया। इसके बाद सरपंची चुनाव में लहर दौड़ गई। जिप चुनाव में 10 बजे मतदान प्रतिशत 11.9 प्रतिशत तक पहुंचा था, जो सरपंची में 17.3 तक पहुंच गया। जिप चुनाव 10:55 तक मतदान प्रतिशत 19.5 प्रतिशत रहा, जबकि सरपंची का चुनाव 25.3 प्रतिशत तक जा पहुंचा। जिप चुनाव में दोपहर एक बजे तक चुनाव 37 प्रतिशत हुआ, लेकिन सरपंची का चुनाव 44 प्रतिशत तक जा पहुंचा। इसके बाद हर घंटे बढ़त मिलती गई और शाम छह बजे तक चुनाव 80 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर गया। रात आठ बजे तक ईवीएम से डाटा अपडेट होता गया और चुनाव प्रतिशत 84 प्रतिशत तक पहुंच गया। जिले में छह साल दस महीने और 22 दिन पहले 10 जनवरी 2016 को पंचायती संस्थाओं के चुनाव आयोजित कराए गए थे, जिनमें मतदान करीब 84 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

चाय की चुस्की के बीच मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के बारे में बताती रहीं महिलाएं- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें