फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईडी व पासवर्ड बदलकर किया 8 करोड़ का फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत के मॉडल टाउन की शुगर मिल कॉलोनी में बंद पड़ी फर्म के जीएसटी नंबर की आईडी और पासवर्ड बदलकर आठ करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा कर दिया गया। मई से अक्तूबर 2025 के बीच कंपनी के नाम से सीमेंट व सेनेटरी के 700 से अधिक बिल काटे गए। जिसमें कंपनी का टर्न ओवर आठ करोड़ रुपये दिखाया गया। 28 अलग-अलग कंपनी और सरकारी विभागों के नाम पर बिल काटे गए। जिनमें नगर निगम, जिला परिषद, सिंचाई विभाग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

फर्म की मालिक ने जब जीएसटी कार्यालय में जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ। फर्म की मालिक ने सीए समेत तीन लाेगों के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सीए समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की शुगर मिल कॉलोनी की सुशीला देवी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 2019 में राज एंड संस के नाम से प्लास्टिक रिसाइकिलिंग करने के लिए एक फर्म बनाई थी।
उन्होंने कोरोना काल में व्यापार में नुकसान होने पर 2023 में फर्म को बंद कर दिया। वह पहले अपने आयकर रिटर्न सीए भावेश से भरवा रहे थे, लेकिन उनके बेटे राकेश के दोस्त सचिन ने बताया कि वह सीए हिमांशु को जानते हैं। उनके दोस्त सचिन की बात मानकर उन्होंने अपनी फर्म के दस्तावेज सीए हिमांशु को दे दिए। उन्होंने 20 नवंबर 2025 को अपना जीएसटी अकाउंट खोलना चाहा तो वह बंद मिला। वह सेक्टर-13-17 में जीएसटी कार्यालय पहुंचे और अकाउंट खोलने में आ रही समस्या के बारे में बताया। उस समय भी नहीं खुला। उन्होंने 27 नवंबर को विभाग में आवेदन किया।
विज्ञापन

इसके बाद उनका नंबर खोला तो पता चला कि मई से अक्तूबर माह के बीच उनकी फर्म के नाम पर करीब 700 बिल काटे गए हैं। जिसमें आठ करोड़ रुपये का टर्नओवर भी दिखाया गया है। सुशीला देवी का आरोप है कि जब उन्हें इस बात का पता चला तो उनका बेटा राकेश सीए से मिलने के लिए उनके घर पर गया। सीए हिमांशु ने बताया कि यह काम उसने अर्पित और हर्ष के दबाव में किया है। उन्होंने हर्ष से बात करने चाही तो उन्हें धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी फर्म की आईडी हैक कर फर्जी तरीके से बिल काटकर आठ करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ी किया गया है।
सरकारी विभागों के नाम पर भी जारी हुए बिल : शिकायत के बाद जब बिलों की जांच की गई तो कई खुलासे हुए। फर्म के नाम पर 28 फर्म व विभागों के नाम पर सीमेंट और सेनेटरी के बिल काटे गए हैं। जिसमें नगर निगम, जिला परिषद, सिंचाई विभाग, जल संसाधन, हाउसिंग बोर्ड, स्मार्ट सिटी, प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना से जुड़ी सड़क और अन्य विभागों के नाम पर बिल काटे गए हैं। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हिमांशु, हर्ष और अर्पित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें