फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सब्जी में कूड़े के ढेर, मार्केट कमेटी ने ठेकेदार को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मार्केट कमेटी नई सब्जी मंडी में सफाई ठीक से नहीं होने पर एक्शन में आ गया है। कमेटी ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। कमेटी के पहली बार इस तरह का नोटिस जारी करने पर ठेकेदार की परेशानी बढ़ गई है। वहीं ठेकेदार का पहले से दो महीने का भुगतान रोका गया है। आढ़ती व अन्य लोगों का आरोप है कि मंडी में ठीक से सफाई नहीं की जा रही है। हर समय कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी ने नई अनाज मंडी, नई सब्जी मंडी व ऊन मंडी की सफाई का हर महीने दो लाख रुपये का ठेका दे रखा है। इस समय भनवाला को-ऑपरेटिव लेबर एंड कस्ट्रक्शन सोसाइटी को ठेका दिया गया है। ठेकेदार को दोनों समय सफाई करनी होती हैं। मार्केट कमेटी की सचिव आशा ने बताया कि तीनों मंडियों का निरीक्षण किया था। इसमें सफाई संतोषजनक नहीं मिली है। कमेटी ने फर्म को तीन जनवरी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद दो और नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो टेंडर की शर्तानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ठेका रद्द करने कार्रवाई शुरू की जाएगी। आढ़ती रमेश कुमार और दीपक ने बताया कि सब्जी मंडी में पूरा दिन कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। यहां किसी प्रकार की सफाई नहीं की जा रही है। इससे किसानों व आढ़तियों के साथ मंडी में आने वाले लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन :
नई सब्जी में कूड़े के ढेर लगने की जानकारी मिली है। आढ़ती भी इसकी शिकायत कर चुके हैं। सचिव को ठेकेदार का भुगतान न करने के आदेश दिए गए थे। अब ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। वे अपने काम में सुधार नहीं करते हैं तो ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवतार सिंह शास्त्री, चेयरमैन, मार्केट कमेटी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें