फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दूसरे स्कूलों में समायोजित होंगे जिले के 73 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के पांच विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के 73 विद्यार्थियों को दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 20 से कम संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों एवं उनके विद्यार्थियों की सूची जारी की है। साथ ही, छात्र के घर की विद्यालय से दूरी का विवरण भी जारी किया है। विभाग द्वारा दूसरे विद्यालयों में समायोजित किए जाने वाले बच्चों के आने-जाने के लिए यातायात की व्यवस्था की की जाएगी। जारी सूची के अनुसार जिले के पांच प्राथमिक विद्यालयों के 73 विद्यार्थियों को विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों की ओर से चयनित विद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि शिक्षा निदेशालय ने 20 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूची जिला शिक्षा विभाग से मांगी थी जिसे निदेशालय भेजा गया था। जिले के मतलौडा व इसराना खंड के पांच ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं जिनमें छात्र संख्या 20 से कम है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार जिन प्राथमिक विद्यालयों और उनके विद्यार्थियों व शिक्षकों को मर्ज किया जाएगा, यदि उन विद्यालयों में छात्र संख्या 20 से अधिक हो जाती है तो उन्हें वापस डी-मर्ज कर दिया जाएगा।


खंड अनुसार शिफ्ट किए जाने वाले छात्रों की संख्या
खंड विद्यालय छात्र संख्या
इसराना राप्रावि खलीला 20
मतलौडा राप्रावि रामपुरा 07
मतलौडा राप्रावि बेगमपुर 16
इसराना राप्रावि डेरा गुगरान 10
मतलौडा राप्रावि जीतगढ़ 20


पहले भी मर्ज हो चुके हैं कई स्कूल
इससे पहले भी शिक्षा विभाग कई बार 20 या इससे कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूची मांग चुका है। उसी आधार पर प्रदेश के कई प्राथमिक विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में मर्ज भी किया गया था। कई विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ने के बाद उनको डी-मर्ज भी किया जा चुका है।
विज्ञापन




वर्जन-
विभाग ने 20 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों व विद्यार्थियों की सूची जारी की है। सूची में छात्र के घर से विद्यालय की दूरी, जिस विद्यालय में छात्र को भेजा जाना है, का विवरण दिया है। आदेशानुसार इन विद्यालयों के छात्रों व शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा। संबंधित विद्यालयों में छात्र संख्या 20 से अधिक होने पर उन्हें डी-मर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें