फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कष्ट निवारण समिति की बैठक आज, एसपी संगीता कालिया का स्वास्थ्य मंत्री से नहीं होगा आमना-सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
कष्ट निवारण समिति की बैठक आज, एसपी तीन दिन के प्रशिक्षण पर
विज्ञापन

पानीपत (ब्यूरो)। कष्ट निवारण समिति की बैठक शुक्रवार की सुबह नौ बजे शुरू होगी। इस बैठक को लेकर जो कयास लगाया जा रहा था आखिर वही हुआ। फतेहाबाद में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ हुए विरोध को लेकर चर्चा में आईपीएस अधिकारी संगीता कालिया इन दिनों यहां पर पुलिस अधीक्षक हैं। उनकी तैनाती के बाद माना जा रहा था कि जल्द ही कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक बार दोनों लोगों का आमना-सामना होगा।
विज्ञापन

एसपी संगीता कालिया की तैनाती के बाद कष्ट निवारण की बैठक को मंत्री की ओर से स्थगित कर दिया गया था। मई माह में शुक्रवार को यह बैठक तय हुई है। पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया बुधवार से पुलिस प्रशिक्षण पर बाहर गई हुई हैं। वह सोमवार को शहर में वापस आएंगी। उनकी जगह पर कष्ट निवारण समिति की बैठक में एएसपी भाग लेंगे। गौरतलब है कि फतेहाबाद जिले में कष्ट निवारण समिति की बैठक के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से पुलिस पर लगाए गए आरोप पर सवाल जवाब किया गया था। जिसका उन्होंने विरोध किया था। उस बैठक को लेकर वह चर्चा में आयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें