फोटो 30
-----------
एन्हांसमेंट के विरोध में 27 मई को प्रदेश भर के सेक्टरवासी पानीपत में सरकार के खिलाफ बैठेंगे धरने पर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सेक्टरवासी एन्हांसमेंट को लेकर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। इसको लेकर वीरवार को शहर की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों की मीटिंग सेक्टर 25 स्थित डेज होटल में हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता पानीपत रेजिडेंट वेलफेयर के संयोजक बलजीत सिंह व भीम ने की। संयोजक ने कहा कि 27 मई को राज्य भर के सेक्टरवासी सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे। इस पूरे आंदोलन की मेजबानी पानीपत करेगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के लोग भाग लेंगे।
मीटिंग में सेक्टर 29 पार्ट टू के प्रधान भीम राणा ने कहा कि सरकार सेक्टरवासियों के हितों का हनन कर रही है। सरकार सरेआम नियमों व कानून को नजरअदांज करके विभिन्न सेक्टरों में पिछले 15-20 सालों से 15 प्रतिशत ब्याज पर ब्याज लगाकर एन्हांसमेंट के रूप में भारी रकम वसूल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वो एन्हांसमेंट के रूप में सरकार को एक भीपैसा नहीं देंगे। वह अपनी समस्याओं के बारे में कई बार लिखित में शिकायत दे चुके हैं, मगर सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए सेक्टर के लोग अब आंदोलन को मजबूर है। इस मौके पर महाबीर छिल्लर, सेक्टर 6 के प्रधान एसके त्यागी, जयभगवान अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीनानाथ गुप्ता व सतीश गुप्ता मौजूद रहे।