फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 7.5 तोले सोना, 29 तोले चांदी और 16.5 हजार नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव रिसालू में एक मकान से साढ़े तीन लाख के आभूषण और साढ़े 16 हजार रुपये नकदी चोरी हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी युवक चोरी के बाद दीवार फांदकर खेत में भागता नजर आ रहा है। मकान मालिक ने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाने की पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रिसालू निवासी रोशन लाल ने बताया कि तीन जुलाई की रात वह अपने पिता के साथ छत पर सो रहा था। जबकि पत्नी और बेटी बाहर बरामदे में और बेटा कृष्ण और पुत्रवधू अंदर कमरे में थे। घर में एक स्टोररूम है, जिसमें संदूक, अलमारी और अन्य सामान रखे हैं। वह सुबह उठा और देखा तो संदूक का ताला टूटा था। उन्होंने सामान चेक किया तो एक तोला चेन, पेेंडल एक तोला, ढाई तोले सोने की पांच अंगूठियां, तीन तोले सोने के पांच जोड़ी कान के बाले, 29 तोले चांदी की चार जोड़ी पाजेब और 16,500 रुपये नकदी चोरी मिली। उन्होंने आसपड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने चांदनीबाग थाने की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
...
सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद, नजदीकी होने का शक
रोशनलाल ने बताया कि उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें पूरी वारदात कैद मिली। एक युवक चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी 2.31 मिनट पर वारदात को अंजाम देकर बाहर निकलता है और उसके बाद एक दीवार फांदकर खेतों में भाग जाता है। उन्हें शक है कि किसी नजदीकी ने ही चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें