फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 672 सीटों पर चली कैंची

Sun, 05 Jul 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने इस वर्ष प्रदेशभर की राजकीय आईटीआई में दाखिले से पहले सीटों में बड़े स्तर पर कटौती कर दी है। जिले की नौ राजकीय आईटीआई मंे पिछले सत्र की तुलना में करीब 672 सीटें कम कर दी गई हैं। जिले की सबसे बड़ी जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में इस बार 928 के बजाय केवल 748 सीटों पर ही दाखिले होंगे।
विभाग ने यह फैसला उन ट्रेडों और अतिरिक्त यूनिटों को बंद करके लिया है, जहां नियमित प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। प्रदेशभर में ट्रंेड इंस्ट्रक्टरों की ऑनलाइन मैपिंग के बाद जिन संस्थानों में प्रशिक्षक नहीं मिले, वहां संबंधित ट्रेड या उनकी अतिरिक्त यूनिटें समाप्त कर दी गईं। इसका सीधा असर सीटों की संख्या पर पड़ा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, तकनीकी और रोजगारपरक कोर्सों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे हालात में तमाम युवा पारंपरिक डिग्रियों की बजाय आईटीआई की ओर रुख कर रहे हैं। इसके बावजूद सीटें घटने से प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार समय रहते ट्रेड इंस्ट्रक्टरों की भर्ती कर दे तो बंद किए गए ट्रेडों को दोबारा शुरू किया जा सकता है। इससे विद्यार्थियों को विकल्प मिलेंगे और प्रशिक्षित मानव संसाधन भी तैयार होगा।
विज्ञापन


ट्रेडों और उनकी अतिरिक्त यूनिटों को बंद करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्ता आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। जहां अधिक मांग वाले ट्रेड हैं, उन्हें दोबारा शुरू करने के संबंध में विचार भी किया जा रहा है।-राकेश भाटिया, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
आईटीआई में सीटों के हाल
आईटीआई
गत वर्ष
वर्तमान में
कमी
सीटें
सीटें
पानीपत
928
748
180
नौल्था
316
192
124
बापौली
172
152
20
बराना
192
172
20
पानीपत महिला
256
24
232
चुलकाना
88
88
-
पाथरी
84
84
-
समालखा महिला 168
48
120
मतलौडा
192
216
24 बढ़ोतरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें