फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिविर में 66 बच्चों और महिलाओं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजाखेड़ी गांव के मंदिर में आयुष्मान आरोग्य निरोगी शिविर लगाया। इसमें गर्भवती व बच्चों सहित 66 लोगों की जांच की गई। शिविर में चिकित्साें ने बीपी, हिमोग्लोबिन, शुगर, वजन व लंबाई की जांच की। इसके अलावा मरीजों को मधुमेह व बीपी की दवा दी और एनीमिया के संक्रमित मरीजों को पीएचसी उग्रा खेड़ी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उग्रा खेड़ी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितेश कुमार की देखरेख में स्वास्थ्यकर्मी रामभतेरी ने ग्रामीणों को बीमारियों के बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजकल मौसम में बदलाव आ रहा है। जिस कारण लोगों में बीमारियों के फैलने का खतरा ज्यादा बना हुआ है। लोगों को इस समय सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्यकर्मी सुमन ने बताया की खून कम मिलने पर मरीज को आयरन फोलिक एसिड की गोरी और सिरप लेना चाहिए। एनीमिया के गंभीर मरीजों को अपने खान पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इसमें हरी पत्तेदार सब्जी, गाजर, चुकंदर का जूस लेना चाहिए। इस मौके पर नीलम, पूनम, शकुंतला व प्रवीन कुमारी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें