फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच मुख्य स्थलों पर रावण दहन को लेकर 650 पुलिसकर्मी तैनात, दोपहर दो से शाम सात बजे तक रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर में पांच जगह बड़े स्तर पर दशहरा मनाया जाएगा। हनुमान स्वरूप और राम शोभायात्रा के साथ भक्त रावण दहन को देखने के लिए आयोजन स्थलों पर पहुंचेंगे।
पुलिस ने यातायात एवं व्यवस्था के लिए कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने शहर के पांच प्रमुख स्थानों सहित जिलेभर में होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आयोजन स्थलों पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सिविल ड्रेस और वर्दी में कुल 650 पुलिस जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में 35 नाके, होटलों और धर्मशालाओं पर विशेष नजर
दशहरे के मद्देनजर पुलिस ने पूरे जिले में विशेष चौकसी बरतते हुए 35 स्थानों पर नाकेबंदी की है। सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पीसीआर, राइडर और डायल 112 की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं। इसके अलावा मुख्य बाजारों, चौराहों, होटलों, ढाबे और धर्मशालाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके। पुलिस लाइन में एंटी राइट इक्विपमेंट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड और लाठी-डंडों से लैस जवानों की एक अतिरिक्त रिजर्व टुकड़ी भी तैनात की गई है।
सनौली रोड और शहर के रूट डायवर्ट
त्योहार के दौरान शहर में जाम की स्थिति से निपटने और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट प्लान तैयार किया है। पर्व के दिन दोपहर दो से शाम सात बजे तक उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहनों को बाईपास के माध्यम से बाहरी जीटी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। जीटी रोड स्थित मलिक पेट्रोल पंप से मित्तल मेगा मॉल की तरफ जाने वाले भारी वाहनों और ऑटो के आवागमन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। इसके अलावा, बलजीत नगर नाका और संजय चौक से शहर की तरफ आने वाले वाहनों के रास्तों में भी बदलाव किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे रावण दहन स्थल के पास अपने वाहन न ले जाएं और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। इसी तरह मॉडल टाउन व सेक्टर-13-17 में यातायात नियम लागू रहेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने जिलावासियों को सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोग अपने छोटे बच्चों को संभालकर रखें और अपने सामान की स्वयं निगरानी करें। यदि किसी को कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नजर आए, तो तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें