फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिविर में 62 लोगों ने दी शिकायतें, मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में 62 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें बारिश की वजह से ढहा मकान बनाने की मांग समेत ज्यादातर बिजली, पुलिस, पेंशन, क्रीड विभाग से जुड़ी समस्याएं आईं। अधिकारियों के सामने समस्या रखने के बाद भी किसी फरियादी की समस्या का मौके पर समाधान नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारी को दे दी गई और फरियादी को आश्वासन दे दिया गया। जिला सचिवालय स्थित द्वितीय तल के सभागार में सोमवार को जनता समाधान शिविर लगाया गया। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के निदान का सशक्त माध्यम है।
इसका फायदा आमजन को अधिकारियोंं की मेहनत से मिल रहा है। समाधान शिविर में मिली समस्या का निश्चित रूप से समाधान किया जाता है। एसडीएम मनदीप ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन द्वारा जन कल्याण के लिए लगाए जा रहे हैं। शिविर हर प्रकार के भेदभाव से दूर है। पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि लोगों को अधिकारियों पर भरोसा होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें