फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की महिलाएं बहादुर, लेकिन कुछ मामलों को पुलिस अधिकारियों को खुलकर नहीं बता सकती

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य को महिला थाने के डीएसपी और आईओ के कमरे में रोशनी मिली कम, बोली महिला कर्मियों के बच्चों को रखने के भी नहीं प्रबंध
विज्ञापन

-राज्य महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने महिला थाना का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
राज्य महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल को महिला थाने में जांच अधिकारियों, यहां तक कि डीएसपी के ऑफिस में रोशनी कम मिली। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और रोशनी पर्याप्त करने की हिदायत दी। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चों को रखने के प्रबंध करने को भी कहा। हालांकि उन्होंने थाने में साफ-सफाई और कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने सेक्टर 13-17 स्थित महिला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेेश की महिलाएं बहादुर हैं, लेकिन वे पुरुष अधिकारियों से कुछ मामलों में खुलकर बात नहीं कर पातीं। सरकार ने इसी को देखते हुए महिला थाने खोलने की पहल की है, ताकि वे अपराध की बात खुलकर पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकें और मामले की जांच में तेजी आ सके। उन्होंने कहा कि महिला थाने में आने वाली महिलाओं के साथ सकारात्मक व्यवहार के साथ बात करें और उन्हें सुरक्षात्मक वातावरण का अहसास दिलाएं। उन्होंने महिला थानों के सुखद परिणाम आने पर बधाई दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे यहां आने वाली महिलाओं के कार्यों को प्राथमिकता दें। उनके साथ सम्मान और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार भी करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में देश ने अनेक क्षेत्रों में भले ही तेजी से उन्नति की है, लेकिन हमारा सभ्य समाज दहेज प्रथा, अंध विश्वास, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या जैसे बुराइयों के मक्कड़ जाल में भी फंसता जा रहा है। जिसके कारण महिला उत्पीड़न के मामले भी प्रकाश में आते रहते हैं।
महिला अपराधों को कम करने और उनसे जुड़े मामलों में तेजी लाने के लिए ही महिला थाने बनाए गए हैं। हरियाणा जैसे प्रदेश हरियाणा जो ऋषि मुनियों की भूमि है और यहीं से निष्काम कर्म व पाप का नाश करने का संदेश भगवान श्री कृष्ण ने दिया है और पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण मिलने से उनकी प्रत्यक्ष क्षेत्र में सक्रियता भी बढ़ी है। लेकिन, अभी भी महिला अपराध हो जाते हैं। हम सभी को मिलकर महिला सशक्तिकरण के लिए पहल करनी होगी।
विज्ञापन

अपराध दर्ज न करना भी एक अपराध
सोनिया अग्रवाल ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल मात्र अपराध दर्ज करना ही नहीं बल्कि पुलिस मित्र के रूप में कार्य करना भी है। अच्छा समाज वही है जहां पर अपराध कम से कम हों। फिर भी, यदि अपराध हो जाए तो उसकी शत प्रतिशत एफआईआर दर्ज हो। अपराध दर्ज न करना भी अपराध है। उन्होंने बताया कि पानीपत में पुलिस जांच में अच्छा काम हो रहा है। डीएसपी विद्यावती ने बताया कि यहां पर आने वाली शिकायतों का निपटारा आपसी सहमति से करवाने के प्रयास किए जाते हैं ताकि महिलाओं के घर आबाद रहें। यदि किसी मामले में सहमति नहीं बन पाती तो मामले दर्ज कर लिए जाते हैं। इस मौके पर एसएचओ मीना कुमारी, महिला सैल प्रभारी रेखा कुमारी व महिला प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें