फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कॉलोनीवासी करीब आधे घंटे तक पानीपत-जींद रेलवे लाइन पर बैठे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अंडरपास में पानी भरने से गुस्साए लोग रेलवे ट्रैक पर बैठे
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड-22 की गोपाल कॉलोनी के लोगों ने वीरवार को पानीपत-जींद रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के निकलते ही जाम लगा दिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बतरा कॉलोनी के लोगों ने उनके आने-जाने के एकमात्र रास्ते रेलवे अंडरपास पर तालाब का गंदा पानी भर दिया है। पानीपत-जींद रेलवे ट्रैक पर लोग आधे घंटे तक बैठे रहे, लेकिन रेलवे व आरपीएफ को इसकी कानोंकान तक खबर नहीं लगी। लोगों का गुस्सा कॉलोनी के एक युवक के ट्रैक पार करते समय घायल होने पर फूटा। निगम अधिकारियों व मॉडल टाउन थाना प्रभारी ने मौके पर पहुुंचकर करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद लोगों को शांत किया। वहीं निगम अधिकारियों ने अंडरपास से पानी निकालने के लिए पंप लगा दिया।
वार्ड-22 की गोपाल कॉलोनी के लोगों ने वीरवार को करीब सवा 12 बजे पानीपत-जींद रेलवे लाइन पर जाम लगा दिया। कॉलोनीवासी अकेला देवी, निर्मला, पुष्पा, गौरव व सरबजीत व कल्लू ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में रेलवे अंडरपास से आने-जाने का एकमात्र रास्ता है। लेकिन बतरा कॉलोनी के कुछ लोग उनको इस रास्ते से आने-जाने देना नहीं चाहते। लोगों का आरोप है कि उक्त लोगों ने इसी रंजिशन रेलवे अंडरपास पर पंप लगाकर तालाब का गंद पानी भर दिया। अब गोपाल कॉलोनी व सैनी कॉलोनी के लोगों का आने-जाने का रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन


लोग बोले रोज-रोज कटने की बजाय एक बार में ही कट जाएंगे
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि गोपाल कॉलोनी व सैनी कॉलोनी के लोग पानीपत-जींद रेलवे लाइन स्थित अंडरपास से होकर गुजरते हैं। रिफाइनरी रोड व काबड़ी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। रेलवे अंडरपास पर पानी भरने से लोगों को रेलवे लाइन ट्रैक से गुजरना पड़ता है। ऐसे में हादसे होने का डर बना रहता है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि ट्रैक पार करते वक्त हर रोज कटने की बजाय ट्रैक पर बैठकर ट्रेन से एक बार में ही कट जाएंगे। हालांकि इस दौरान कोई भी ट्रेन नहीं थी। दूसरे ट्रैक से एक इंजन गुजरा।
निगम एमई पहुंचे, आरपीएफ व रेलवे को रास्ता ही नहीं मिला
गोपाल कॉलोनी के लोगों की ओर से पानीपत-जींद रेलवे ट्रैक पर जाम लगाने की सूचना मिलते ही नगर निगम के एमई अजय गर्ग व थाना मॉडल टाउन प्रभारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। निगम एमई ने बताया कि एसडीओ को चोट लग गई है। ऐसे में वे नहीं आ सके। वे उनकी जगह आए हैं। उन्होंने पंप मंगवा दिया है और जल्द ही पानी निकासी शुरू कर दी जाएगी। वहीं एसएचओ नरेंद्र कुमार ने उनको सहयोग देने का आश्वासन दिया। कॉलोनीवासी करीब आधे घंटे में ट्रैक से उठे। वहीं रेलवे अधिकारियों व आरपीएफ को बताने के बाद भी रास्ता नहीं मिला।
कॉलोनी के लोगों का इसलिए फुटा गुस्सा
कॉलोनीवासी नूरजहां, सुशील देवी व रानी का आरोप है कि रेलवे अंडरपास में बतरा कॉलोनी के लोगों ने जान बूझकर तालाब में पंप लगाकर पानी दिया है। ऐसे में गोपाल कॉलोनी, सैनी कॉलोनी व अन्य कई गांवों के लोगों का रास्ता बंद हो गया है। गोपाल कॉलोनी निवासी राजेश बुधवार की रात को रेलवे अंडरपास पर पानी जमा होने के चलते रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। वह ट्रैक में उलझकर गिर गया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसको पीजीआई खानपुर दाखिल कराया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि रिफाइनरी को जाने वाले रास्ते पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जा रहा है और काबड़ी रोड पर भी आरओबी बनाया जा रहा है।

गोपाल कॉलोनी के लोग रेलवे अंडरपास पर पानी भरने का आरोप लगा रहे हैं। उनको मौके पर पहुंचकर शांत कर दिया था। रेलवे अंडरपास से पानी निकलवाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

-अजय गर्ग, एमई, नगर निगम, पानीपत।

गोपाल कॉलोनी के लोगों ने पानीपत-जींद मार्ग पर जाम लगा दिया था। वे बतरा कॉलोनी के लोगों पर अंडरपास पर पानी जमा करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कर दिया है।
-नरेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें