फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का 60% काम पूरा

Tue, 20 Jan 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-12 स्थित बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य करीब 60 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इसकी सौगात 2027 में मिलने की उम्मीद है। नगर निगम करीब 60 करोड़ की लागत से ऑडिटाेरियम बना रहा है। इसमें ई-लाइब्रेरी, मल्टीपर्पज स्टेज और बेसमेंट में पार्किंग बनाई जा रही है।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने सोमवार को नगर निगम अधिकारियों को साथ लेकर बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की जांच कराने के साथ पूरे मॉडल के बारे में जानकारी ली। नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत ने बताया कि बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य कुरुक्षेत्र की एक फर्म को दिया गया है। ठेकेदार निर्धारित नक्शे के अनुसार काम कर रहा है। इसमें गुणवत्तापूर्वक सामग्री कर प्रयोग किया जा रहा है। श्रीराम लैब से सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि ऑडिटोरियम शहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ऑडिटोरियम की मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री ने टेंडर की राशि जारी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें