फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए 60 सैंपल दिल्ली भेजे, सभी मिले नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। नए स्ट्रेन से ग्रसित रोगियों का पता लगाने के लिए जिले में काम शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए जिले से रोज लिए जा रहे सैंपल में से पांच फीसदी सैंपल दिल्ली स्थित सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जिनॉमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) की लैब में भेज रहा है। अभी तक इस लैब में भेजे गए 50 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है, जो राहत की बात है। यहां भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त होने में एक सप्ताह का अधिक का वक्त लग रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के नए स्ट्रेन पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विदेशों से आने वालों पर नजर रख रहा है। इन्हें हर हाल में ट्रेस किया जा रहा है और पुलिस की मदद भी ली जा रही है। दिसंबर से अब तक पानीपत में 60 लोग ब्रिटेन से लौटे हैं। सबकी जांच हुई और रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। इनमें से अधिकतर लोग मॉडल टाउन, एल्डिको, रिफाइनरी टाउनशिप और सेक्टर 11-12 के रहने वाले हैं।
नहीं संभले तो दोबारा गहरा सकता है कोरोना का खतरा
सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक क्षेत्र में लगातार सोशल डिस्टेसिंग के नियम टूट रहे हैं। लोगों ने मास्क का प्रयोग करना लगभग बंद कर दिया है। बाजारों में भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। पिछले 15 दिन में आठ की औसत से कोरोना से संक्रमित 130 नए मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि अगर ऐसा ही माहौल रहा तो हालात गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन

- पुराने स्ट्रेन में म्यूटेशन हो सकता है नए स्ट्रेन के जन्म की वजह
2019 के अंत में चीनी शहर वुहान से दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के लक्षण नए स्ट्रेन से अलग थे। शुरुआती दौर में कोरोना के जो लक्षण थे, उनमें बुखार आना, लगातार खांसी होना और स्वाद के साथ महक खोने की शिकायत शामिल था। अब कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण इससे अलग हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि नए स्ट्रेन की उत्पत्ति कोरोना के पुराने वायरस में उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) की वजह से हुई है।
- कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण
शरीर में दर्द एवं पीड़ा, गले में खराश, आंख आना, सिरदर्द, डायरिया, त्वचा पर रैशेज पड़ना, पैर की उंगलियों का रंग बिगड़ना कोरोना के नए स्ट्रेन के मुख्य लक्षण हैं। कुछ अन्य शोधकर्ताओं ने भी इसकी पुष्टि की है। कोरोना की प्रकृति में पहला बदलाव सितंबर में ब्रिटेन के केंट में दर्ज किया गया था। फिर दक्षिण अफ्रीका और दुनिया के कई शहरों में नया स्ट्रेन मिला।
वर्जन:
नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल दिल्ली स्थित लैब भेजे जा रहे हैं। विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। उनकी जांच कराई जा रही है। अब तक कोई ऐसा मामला नहीं मिला है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करें और सैनिटाइजर अपने साथ रखें।
विज्ञापन

- डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें