क्षेत्र में एक हकीम ने इलाज कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि वह खुजली का इलाज कराने के लिए गई थी, जहां हकीम ने पीने के लिए दवाई दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह आपत्तिजनक हालत में थी। आरोप है कि हकीम ने दवा में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दे दी है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है। वह पिछले कई सालों से खुजली की बीमारी से परेशान थी। इस समस्या का उसने एक रिश्तेदार से जिक्र किया तो उसने एक हकीम के बारे में जानकारी दी। वह शुक्रवार को दोबारा दवा लेने गई तो हकीम की दुकान पर कोई नहीं था, अकेला हकीम बैठा हुआ था। हकीम ने दवा दी और खाने के लिए कहा। दवा खाते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह आपत्तिजनक हालत में थी। महिला ने पति को आपबीती बताई। पति उसे चांदनीबाग थाना में लेकर पहुंचा। जहां उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। चांदनीबाग थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात उनका मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस ने महिला की मेडिकल कराकर आरोपी हकीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपी की धरपकड़ जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय