फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का झांसा देकर दो से ठगे 6.70 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव नोहरा के दो लोगों से महिला समेत चार आरोपियों ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर 6.70 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उन्हें कहा था कि उनकी सरकार में अच्छी जान पहचान है। मंत्रियों और विधायकों के साथ उनका उठना-बैठना है। इन्हीं बातों से वे झांसे में आ गए। अब भुक्तभोगियों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव नोहरा निवासी संदीप कुमार शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा और श्रीराम पुत्र भुंडाराम ने बताया कि गांव नवादा आर निवासी रमन उर्फ ऋषिपाल पुत्र महेंद्र, किशोर पुत्र महेंद्र, कप्तान पुत्र नरसी और कलासी कौर पत्नी रमन ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 6.70 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उन्हें कहा था कि उनके मंत्री और विधायकों के साथ अच्छे संबंध हैं। नौकरी दिला देंगे। जून 2019 में उन्होंने आरोपियों को ये पैसे दिए थे। आरोपियों ने कहा था कि अगर पानीपत में नौकरी चाहिए तो चपरासी की नौकरी मिलेगी। अगर चंडीगढ़ में चाहिए तो कृषि विभाग में नौकरी मिलेगी। उन्होंने कृषि विभाग में नौकरी के लिए जून 2019 में 6.70 लाख रुपये दिए थे। आरोपियों ने उन्हें नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया। वह लेटर लेकर चंडीगढ़ घूमते रहे लेकिन इसका कहीं रिकॉर्ड नहीं मिला। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें