मार्च के बाद अब अप्रैल में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को इस महीने में कोरोना से पहली और अब तक 165वीं मौत हुई। इतना ही नहीं शुक्रवार को 89 संक्रमित भी पाए गए। इस मौके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, जिससे सुरक्षित रहा जा सके और संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो। रमेश नगर निवासी 53 वर्षीय महिला की गत 31 मार्च को मौत हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शुक्रवार को 47 केस रिकवर हुए।
कृष्णा कॉलोनी, बाबा चौक, सनौली रोड, छोटू राम चौक, भाटिया कॉलोनी, यमुना एंक्लेव, मरला चौक, एल्डिको, शिव मंदिर, अमर भवन चौक, विराटनगर, इसराना, थर्मल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, विकास नगर, अंसल, खेड़ा, रिफाइनरी, मॉडल टाउन, नूरवाला, पटेल नगर, सेक्टर 12, समालखा, आतोलापुर, सनौली खुर्द, खुखराणा, मतलौडा, थीराना, डाहर, आदर्श नगर, करहंस, सेक्टर 24 से पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 729 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 11 हजार 889 केसों में से 553 एक्टिव हैं और अब तक कुल 11 हजार 112 रिकवर हो चुके हैं, 50 केस अनट्रेसेबल हैं और अभी तक 165 मौत हो चुकी हैं।