फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पार्क और पंजाबी धर्मशाला की जांच को पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे पार्क तथा पंजाबी धर्मशाला के विकास कार्यों में गड़बड़झाले की आंशका के चलते वीरवार को करनाल सीएम फ्लाइंग समालखा नगर पालिका कार्यालय पहुंची। यहां नपा जेई अंकित कुमार से कई घंटे तक पूछताछ की और संबंधित विकास कार्यों के दस्तावेजों को कब्जे में लिया। इसके बाद टीम ने पार्क तथा पंजाबी धर्मशाला के निर्माण कार्य की मौके पर जाकर पैमाइश तक की। चर्चा रही कि करीब 1 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से बन रहे रेलवे पार्क और करीब 90 लाख रुपये की लागत से बन रही पंजाबी धर्मशाला का निर्माण कम लागत से हुआ था, जबकि नपा ने इसका भुगतान ठेकेदार को ज्यादा कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शहर में चल रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय लोग खुफिया विभाग और सीएम फ्लाइंग को लगातार शिकायत कर रहे थे। इसके साथ ही सीएम कार्यालय में भी लोगों द्वारा लगातार ट्वीट किए जा रहे थे। इसके चलते इसकी पड़ताल करने वीरवार को सीएम फ्लाइंग की टीम पहुंची। इसकी सूचना मात्र से नपा अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, टीम को लीड कर रहे अधिकारी राममेहर ने बताया कि अभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जांच में जो भी सामने आएगा उसके उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
काम अधर में भुगतान आधे से अधिक किया -
नगरपालिका में भ्रष्टाचार का अंदाजा इससे लगाया जा रहा है कि पंजाबी धर्मशाला का निर्माण पचास प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है और नगरपालिका द्वारा 87 प्रतिशत कार्य होना बताया जा रहा है। इसके साथ ही ठेकेदार को 79 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। इसमें केवल 11 लाख ही भुगतान शेष है।
विज्ञापन

इसी तरह रेलवे पार्क का 70 प्रतिशत कार्य नपा द्वारा पूरा होना बताया जा रहा है जबकि वहां केवल ग्रिल और मिट्टी भरान ही हुआ है। साथ ही ग्रिल अभी से कई जगहों से टूटना तक शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद नगरपालिका द्वारा 1 करोड़ 59 लाख रुपये में से 1 करोड़ 13 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
घरौंडा से जेई को अपने साथ लाई टीम-
नगरपालिका के जेई अंकित कुमार के पास एडिशनल चार्ज है। इसके अलावा घरौंडा नपा का चार्ज भी उनके पास है। सीएम फ्लाइंग की टीम इससे पहले भी नगरपालिका में जांच के लिए आ चुकी है लेकिन जेई के मौजूद न होने पर काफी देर इंतजार कर लौट चुकी है। इस बार टीम घरौंडा नगरपालिका से पहले ही जेई अंकित को अपने साथ ही लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें