फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंत्रा शॉपिंग वेबसाइट का कर्मी बन खाते से निकाले 52 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिंत्रा शॉपिंग वेबसाइट का फर्जी कर्मचारी बनकर ठग ने बैंक कर्मी के खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

देवी मंदिर रोड निवासी शिवानी त्यागी ने बताया कि वह एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। उन्होंने शॉपिंग वेबसाइट मिंत्रा से एक हजार रुपये कीमत की ड्रेस आर्डर की थी। ड्रेस पसंद न आने पर उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को वेबसाइट का कर्मचारी बताया और दो मिनट बाद कॉल बैक करने की बात कही। कुछ देर बाद युवक ने दूसरे नंबर से कॉल किया और ड्रेस बदलने का दस रुपये खर्च बताया।
विज्ञापन

पीड़ित ने हां कर दी। चार्ज जमा करने के लिए ठग ने एक मैसेज भेजा और उक्त मैसेज को दूसरे नंबर पर फारवर्ड करने को कहा। जैसे ही उन्होंने मैसेज पर क्लिक कर उसे फारवर्ड किया तो उनका मोबाइल हैंग हो गया। जब मोबाइल दोबारा ऑन किया तो अकाउंट से 52 हजार रुपये कटे मिले। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी को फोन किया तो वह गालीगलौज करने लगा। इसके बाद उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें