काले झंडे दिखाने पर इनेलो कार्यकर्ता गिरफ्तार, दोपहर बाद रिहा
फोटो संख्या -41 से 44
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मौजूदा भाजपा सरकार की ओर से एसवाईएल का पानी हरियाणा में नहीं लाने के विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने वीरवार को जींद रैली में जाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को गांव नारा के पुलिस बैरियर चौक के पास काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस ने काले झंडे दिखाने पर इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गांव नारा के पास से गिरफ्तार कर लिया और दोपहर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
गिरफ्तार किए गए इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेश काला, ग्रामीण हलका प्रधान कुलदीप राठी, निशान सिंह मलिक, हेमराज जागलान, ऋषिपाल रावल, सुबेदार प्रताप सिंह, रामकुमार, स. गुरचरण सिंह, दयानंद उरलाना, बलवान वाल्मीकि, रविंद्र बिंझौल, राजेंद्र जागलान, राजबीर सिंह, धर्मेंद्र निंबरी, जयदेव नौल्था,बलराज देशवाल, नरेश बिंझौल, रवि मलिक, लीलू मलिक, प्रेम आदि शामिल हैं।
इस मौके पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद और अमित शाह वापस जाओ के नारे लगाए। वहीं इनेलो जिला प्रधान सुरेश काला ने कहा कि भाजपा सरकार एसवाईएल का पानी हरियाणा में लेकर आना भी नहीं चाहती हैं। जबकि हरियाणा की सुखी धरती को एसवाईएल के पानी का इंतजार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एसवाईएल मामले में सिर्फ राजनीति कर रही है। सुरेश काला ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार इनेलो कार्यकर्ताओं ने रैली में जाने वाले लोगों को काले झंडे दिखाकर विरोध किया है।