नौहरा गांव में बीस दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, आमजन परेशान
थर्मल।
क्षेत्र के गांव नौहरा मे ब्राहमण चौपाल के पास रखा ट्रांसफार्मर पिछले बीस दिनों से खराब पड़ा है। इसी ट्रांसफार्मर से गांव में ट्यूबवेल का कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है। इसी कारण से पिछले बीस दिनों से एक तिहाई गांव की पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण बिशंबर, रामनिवास शर्मा,सतबीर सिंह, कर्मबीर, सुरेन्द्र, सतीश कुमार, राजेश, कर्मबीर, बाबूराम आदि ने बताया कि पिछले बीस दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। जिसके कारण लोगो के घरों में बिजली की समस्या बनी हुई है। वहीं घर में पीने का पानी भी नहीं है। ट्रांसफार्मर के लिए वे बिजली निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे है। परन्तु उन्हें ट्रांसफार्मर नहीं दिया जा रहा। बिजली निगम एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रकार की समस्या उनके सामने अब तक नहीं आई। ग्रामीणों को एक बार मिल लेना चाहिए उसके बाद ही समस्या का समाधान हो पायेगा।