संवाद न्यूज एजेंसी इसराना। इसराना में मेट्रो वाली गली में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। थाना इसराना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह इसराना में मेट्रो वाली गली में रहता है। उनके घर के ऊपरी मंजिल पर कमरे में शुक्रवार की रात करीब दो बजे चोर घुस गए। कमरे की अलमारी का लॉकर तोड़ के 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। उनको शनिवार सुबह इसका पता चला। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी बरामद की। थाना इसराना पुलिस के प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।