फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से चोरी हुए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हेलो में बैंक से बोल रहा हूं। आपके मोबाइल पर एक लिंक भेज रहे हैं। इस पर क्लिक करो आपको कुछ जानकारी देनी है। व्यक्ति ने भेजे गए लिंक पर जैसे ही क्लिक किया उसके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव तारानरहंवा, जिला गोपालगंज, बिहार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो कई साल से सेक्टर 18 में किराए पर रहता है। उसके पास शुक्रवार को एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया और कहा कि बैंक की ओर से उनके पास एक लिंक भेज रहे हैं। उसे उस लिंक को खोलकर चैक करना है और उन्हें उसकी जानकारी बतानी है। कॉल करने वाले ने इसके बाद उसके पास लिंक भेजा। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 50 हजार रुपये डेबिट हो गए। उसने दोबारा उस नंबर पर कॉल की तो वो नंबर बंद मिला। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपी का पता लगाकर उसके पैसे वापस कराए जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें