फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समाधान शिविर में 48 लोगों ने रखी समस्या

Tue, 02 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। जिला सचिवालय में सोमवार को जनता समाधान शिविर लगाया। जिसमें 48 लोगों ने समस्या रखी। इनमें बिजली, सफाई, जल आपूर्ति, सड़क और पुलिस की अधिक रही। निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। सागर वासी फरीदपुर गांव ने कनाडा वर्क परमिट वीजा लगवाने के नाम पर 40 लख रुपये ठगने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। बिजेंद्र वासी कचरोली गांव ने खेत का बिजली कनेक्शन लगवाने से संबंधित प्रशासन से अपील की। सुमित वासी इंसार बाजार ने बाजार में एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण कर लेंटर डालने की शिकायत प्रशासन से की है।
यशपाल ने सामान्य अस्पताल से कब्जा हटवाने की मांग की। सुशील कुमार वासी बापौली ने अविवाहित पेंशन बनवाने के लिए विभाग से अनुरोध किया। राधिका ने राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। रतन सिंह वासी सींक गांव ने बिजली का बिल ठीक करवाने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की। निगम आयुक्त डॉ. संजय ने बताया कि समाधान शिविर का मकसद केवल समस्याएं सुनना नहीं बल्कि उनका समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन जनता की शिकायतों के प्रति पूरी तरह गंभीर है। यहां आने वाले किसी भी नागरिक को निराश नहीं लौटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी सुनिश्चित करें कि हर समस्या का हल जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से निकाला जाए। शिविर में नगराधीश टीनू पोसवाल ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर डीएसपी राजबीर, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएचओ शार्दुल शंकर व डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें